छोटे बच्चो के लिए किवताऐं:
1 पकौड़ी
दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।
छुन-छुन, छुन-छुन
तेल में नाची ,
प्लेट में आ
शरमाई पकौड़ी।
दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।
हाथ से उछली
मुँह में पहुँची
पेट में जा
घबराई पकौड़ी।
दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।
2 हाय राम
लाला जी ने केला खाया,
केला खाके मुँह पिचकाया।
मुँह पिचका के तोंद फुलाई,
तोंद फुला के कदम बढ़ाया।
पैर के नीचे छिलका आया
लाला जी गिरे धड़ाम
मुँह से निकला
हाय राम,हाय राम।
3 शेर की बारात
शेर की बारात में ,
धूम मचेगी रात में।
हाथी की सवारी होगी,
पीछे घोड़ा-गाड़ी होगी।
भालू ढोल बजाएगा ,
गधा तान सुनायेगा,
बंदर नाच दिखायेगा।
दूल्हा-दुल्हन साथ में
झुमेंगे हम रात में।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें