सोमवार, 15 अप्रैल 2024

भोलेबाबा के अच्छे अच्छे भजन लिखे हुए

इस लेख मे भोलेनाथ के अच्छे भजन प्रस्तुत किए हुए है ।
इन भजनो मे भगवान शिव की रूचि का वर्णन किया गया है। 

 भोलेबाबा तुम्हारे मंदिर मे 

एक अजब नजारा देखा है


मैं दूध का लोटा लाई हूँ 

जल तुम्हे चढ़ाने आई हूँ

भोलेनाथ तुम्हारी जटाओं में 

गंगा ने डेरा डाला है।


मैं घिस घिस चंदन लाई हूँ 

तुम्हे तिलक लगाने आई हूँ

भोलेनाथ तुम्हारे मस्तक पे 

चंदा ने डेरा डाला है।


मैं चुन चुन फूल ले आई हूँ

भोले हार पहनाने आई हूँ

भोलेनाथ तुम्हारे गले में 

सांपो ने डेरा डाला है।


मैं ढोलक मंजीरा लाई हूँ 

तुम्हे भजन सुनाने आई हूँ 

भोलेनाथ तुम्हारे हाथों 

डमरू डम डम बजता है।


मैं चुन चुन कर फल लाई हूँ

 भोले तुम्हे चढ़ाने आई हूँ 

भोलेनाथ तुम्हारे चरणों मे तो 

भांग धतूरा चढ़ता है।


भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर मे

एक अजब नजारा देखा है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें