माता रानी के छंद नवरात्रि के लिए-
"मईया जी तुम्हे नौ दिन मुबारक हो।"
नौ दिन, नौ दिन ,नौ दिन
मईया जी तुम्हे नौ दिन मुबारक हो। 2
माथे मईया के टीका सोहे
नौ दिन, नौ दिन नौ दिन,
मईया जी तुम्हे बिंदी
मुबारक हो।
हाथ मईया के कंगन सोहे
नौ दिन, नौ दिन ,नौ दिन,
मईया जी तुम्हे चूड़ी
मुबारक हो।
पैर मईया के पायल सोहे
नौ दिन, नौ दिन नौ दिन,
मईया जी तुम्हे झाझंर
मुबारक हो।
नौ दिन , नौ दिन ,नौ दिन
मईया जी तुम्हे नौ दिन मुबारक हो।
" हमें मालामाल करदो ओ शेरोवाली मईया"
हमें मालामाल करदो
ओ शेरावाली मईया,
ओ शेरोवाली मईया
ओ पहाड़ो वाली मईया।
झोली हमारी भर दो,
ओ शेरोवाली मईया
दासी की झोली भर दो,
ओ पहाड़ो वाली मईया।
मंहगाई हो गई है
होता नहीं गुजारा
तनख्वाह मेरी बढ़ा दो,
ओ शेरो वाली मईया।
झोली हमारी भर दो,
ओ शेरोवाली मईया।
दासी की झोली भर दो,
ओ पहाड़ो वाली मईया।
मैं खाली झोली लाई
द्वारे तेरे फैलाई
दामन ये मेरा भर दो
ओ शेरोवाली मईया।
हमें मालामाल कर दो,
ओ शेरावाली मईया
ओ शेरावाली मईया,
पहाड़ो वाली मईया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें