भोले नाथ के भजन-मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
हमको तो हो गया तेरा नशा।
हमको तो हो गया तेरा नशा।
एक दिन बाबा मैने
गलियों मे देखे लैय कमंडल
मांगे मठा,मांगे मठा,
हमको तो हो गया तेरा नशा।
मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
एक दिन बाबा मैने
खेतों मे देखे लैय दराति
काटै भटा काटै भटा
हमको तो हो गया तेरा नशा।
मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
एक दिन बाबा मैने
कमरे मे देखे
लैय कंघिया काड़ै जटा
हमको तो हो गया तेरा नशा।
मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
मेरे भोले बाबा के लंबे जटा
हमको तो हो गया तेरा नशा।
हमको तो हो गया तेरा नशा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें