New Bhajan bholenath lyrics-मुझको नंदी बना ले,अपना संगी बना ले।
मुझको नंदी बना ले
अपना संगी बना ले
अपना बंधी बना ले
मेरे भोले-2
तेरे दर्श का प्यासा भोले
मन से हूँ मैं मैला
कल- कल, थल-थल बहता जाऊँ
साथ मिरे जो तेरा-2
मुझको गंगा बना ले
अपनी जटा में सजा ले
मन के पाप तू मिटा दे
मेरे भोले,
मुझको नंदी बना ले
अपना संगी बना ले
अपना बंधी बना ले
मेरे भोले-2
तेरी धुन में झूम रहा मैं
दुनिया से अनजाना
तेरा नाम बस अपना लागे
बाकी सब बेगाना-2
मुझको डमरू बना ले
भोले डम-डम बजा ले
सारी दुनिया नचा दे
मेरे भोले,
मुझको नंदी बना ले
अपना संगी बना ले
अपना बंधी बना ले
मेरे भोले-2
हाथ पकड़ ले भोले मेरा
भरा सागर तर जाऊँ
तेरी भक्ति करते- करते
मुक्ति मैं पा जाऊँ
मुझको भस्म बना ले
अपने अंग से लगा ले
मन अघोरी बना दे
मेरे भोले,
मुझको नंदी बना ले
अपना संगी बना ले
अपना बंधी बना ले
मेरे भोले-2

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें