गुरुवार, 17 नवंबर 2022

भगवान श्रीराम का छोटा तथा अनोखा भजन- दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।

 भगवान श्रीराम का छोटा, अनोखा भजन- दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।


दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।
भिखारी सारी दुनियाँ,भिखारी सारी दुनियाँ।

निर्धन तो मांगे ही माँगे, माँगे साहूकार।
वो भी माँगे उस दाता से, जिनकी खड़ी रजधनियाँ।

दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।

मूर्ख माँगे पण्डित माँगे,माँगे मूढ़ गवार।
वो भी माँगे उस दाता से, जो है चतुर सुजनियाँ।

दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।

कोई माँगे हाथ जोड़कर कोई माँगे हाथ पसार।
कोई-कोई ऐसा माँगे लगा नाम की धुनियाँ।

दाता एक राम,भिखारी सारी दुनियाँ।
भिखारी सारी दुनियाँ,भिखारी सारी दुनियाँ।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें