तुलसी पूजन के लिए आरती 2022:
तुलसी का पौधा हिन्दु समाज मे देवी-देवताओ की तरह पूजा जाता है।यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।
जय जय तुलसी माता ।
सब जग की सुख दाता वर दाता ।
जय जय तुलसी माता।।
सब योगों के ऊपर
सब रोगों के ऊपर ।
रूज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।
बट पुत्री हे श्यामा
सुर बल्ली हे ग्राम्या ।
विष्ण प्रिय जे तुमको सेवे
सो नर तर जाता ।।
जय जय तुलसी माता।।
हरि के शीश विराजत
त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी
तुम को विख्याता।।
जय जय तुलसी माता।।
लेकर जन्म विजन में
आई दिव्य भवन में ।
मानव लोक तुम्हीं हो
सुख सम्पत्ति दाता ।।
जय जय तुलसी माता।।
हरि को तुम अति प्यारी
श्याम वरणकुमारी।
प्रेम अजब है उनका तुमसे
है कैसा नाता।।
जय जय तुलसी माता।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें