गाँधी जयंती 2023:
गांधी जयंती, भारतीय राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन महात्मा गांधी का जन्म गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर में हुआ था। उन्होंने हमारे देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यहाँ पर गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे छोटी छोटी कविताऐं प्रस्तुत की गई है। आइऐ देखते है-
हम सबके थे प्यारे बापू
हम सबके थे प्यारे बापू ,
सारे जग से न्यारे बापू।
कभी न हिम्मत हारे बापू ,
भारत के उजियारे बापू।
लगते तो थे पतले बापू ,
थे ताकत के पुतले बापू।
सदा सत्य अपनाते बापू ,
सब को गले लगाते बापू।
'हम हैं एक ' सिखाते बापू ,
अच्छी राह दिखाते बापू।
बच्चों के अति प्यारे बापू ,
आँखो के थे तारे बापू।
मोहन गाँधी
एक थे अपने मोहन गाँधी ,
साथ वो लाये थे एक आँधी।
हाथ में लाठी , घड़ी भी लटके ,
चश्मा पहने, तन के पतले।
दो कपड़ो मे लिपटे रहते ,
पैदल चलते कभी न थकते।
अंग्रेजों को मार भगाया ,
भारत को आजाद कराया।
गाँधी
सच्चाई का लेकर साथ,
और अहिंसा से दी मात।
तुमने अपना देश बचाया,
गोरों को था दूर भगाया।
दुश्मन से भी प्यार किया,
मानव पर उपकार किया।
गाँधी ! करते तुमको नमन,
तुम्हें चढ़ाते प्रेम- सुमन।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें